Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यह स्टार सन धमाके के लिए है तैयार

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनिल कपूर
राकेश मेहरा की 'मिर्जिया' से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अपना फिल्मी करियर शुरू करने के जा रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने जबरदस्त ट्रेनिंग ली है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट में कोई कमी न रहे इसका पूरा ध्यान उन्होंने रखा और जी जान लगा दिया।  
 
उनके पिता अनिल कपूर फिल्म में हर्षवर्धन को मिली ट्रेनिंग से बहुत खुश हैं। अनिल कपूर को लगता है कि इस फिल्म की ट्रेनिंग के बाद, हर्षवर्धन सिनेमा की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग हर्षवर्धन के लिए एक ऐसी यात्रा रही जहां उन्होंने बहुत कुछ सीखा।  
हर्षवर्धन ने फिल्म के लिए घुडसवारी सीखी और इसी दौरान यह उनकी हॉबी बन गई। दो महीनों में हर्षवर्धन इसमें कुशल हो गए। फिल्म में हर्षवर्धन एक लड़ाके बने हैं और उन्हें तीर कमान के साथ ट्रेलर में देखा जा सकता है। उन्होंने फिल्म के लिए तीरंदाजी भी सीखी। 
 
फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, "अनिल कपूर बहुत खुश हैं। उन्हें लगता है कि यह हर्षवर्धन को बॉलीवुड के लिए तैयार करने का सबसे सही तरीका था। राकेश मेहरा की देखरेख में हुई हर्षवर्धन की ट्रेनिंग जबरदस्त है।" 
 
यह ट्रेनिंग हर्षवर्धन के लिए स्कूल की तरह रही जिसमें कठिन से कठिन चीजें उन्होंने सीखीं। यही वजह है कि पिता अनिल कपूर इससे बहुत खुश हैं। राकेश मेहरा अपने छात्रों को हर बात बारीकी से सीखाते हैं। हर्षवर्धन को इंडस्ट्री और दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। वह अपनी पहली फिल्म में दो अलग लुक में नजर आएंगे। 
 
मिर्जिया में हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर की लांचिग हो रही है। उनके साथ अनुज चौधरी भी नजर आएंगे। सभी की बॉलीवुड में इसी फिल्म से शुरूआत हो रही है। यह एक बिछडे हुए लोगों की प्रेम कहानी है। सदियों से प्रचलित कहानी मिर्जा-साहिबां को निर्देशक मेहरा ने पर्दे पर उतारा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दो सुपरस्टार्स... दो साल बाद होंगी फिल्म रिलीज