Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 5 April 2025
webdunia

अनीता हसनंदानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anita Hasanandani
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (11:01 IST)
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। पति रोहित रेड्डी संग इन्होंने पहले बेबी का वेलकम किया है। रोहित रेड्डी ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को खुशखबरी दी।

 
सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए रोहित रेड्डी ने लिखा, 'ओह ब्वॉय!' तस्वीर में रोहित, अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हं। साथ ही तारीख लिखी है, 9 फरवरी 2021
 
रोहित के पोस्ट शेयर करने के बाद उनको अपने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से काफी बधाइयां मिल रही हैं। अनीता और रोहित के फैंस इस खबर को सुन अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं।
 
कुछ समय पहले अनीता हसनंदानी ने बताया था कि मैं पूरी तरह से बेबी के लिए तैयार हूं। हमने हाल ही में बेबी के लिए एक स्पेशल क्रिब खरीदा है और उसे सेट किया है। मैंने कई फोटोशूट्स किए हैं, लेकिन कोई प्रेग्नेंसी पीरियड में किए जाने वाले फोटोशूट से उनकी तुलना नहीं कर सकता है। मैटरनिटी शूट में मैंने सबसे ज्यादा मजे किए हैं। 
 
अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग शादी की थी। एक्ट्रेस टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वे सबसे पहले साल 1999 में ताल फिल्म में नजर आईं थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लीजा हेडन ने फैंस को दी खुशखबरी, जल्द बनने जा रहीं तीसरी बार मां