Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं अनीता हसनंदानी, पति संग खूब एन्जॉय कर रहीं क्वालिटी टाइम

हमें फॉलो करें बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं अनीता हसनंदानी, पति संग खूब एन्जॉय कर रहीं क्वालिटी टाइम
, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (14:10 IST)
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरीए फैंस के साथ शेयर की थी। जब से अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने घर में नए मेहमान के आगमन की खबर शेयर की है, ये लगातार खबरों में बने हुए हैं। 

 
दोनों लगातार तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। 14 अक्टूबर 2020 को अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने अपनी शादी के सात साल पूरे किये थे। अपनी सालगिरह और बेबीमून मनाने के लिए दोनों ने मिनी वेकेशन पर हैं और अब इसी बीच अपने लेडीलव अनीता के साथ रोहित ने कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
 
रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनीता की कई फोटोज को शेयर किया है। इन तस्वीरों में अनीता नेवी ब्लू रंग की खूबसूरत सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित रेड्डी ने कैप्शन में लिखा है, 'खूबसूरत फोटोज के लिए आगे देखिए।' 
 
बहुत लम्बे समय से अफवाहों में होने के बाद अनीता हसनंदानी ने अपनी प्रेगनेंसी की पुष्टि की थी और घोषणा की थी कि जल्द ही वे मम्मी पापा बनेंगे, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था। प्रेमिका-प्रेमी, शादी और अंत में माता पिता होने से अपनी यात्रा का एक सुंदर वीडियो शेयर कर अनीता ने दो दिलों के साथ वीडियो को कैप्शन दिया था। 
 
बता दें कि अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी  टीवी के बेस्ट कपल में से एक हैं। अनीता और रोहित साथ में पूरा-पूरा टाइम स्पेंड करते हैं। शादी के 7 साल के बाद भी दोनों के बीच का प्यार कम नहीं हुआ हैं।
 
अनीता ने कई फिल्मों में भी काम किया है। 2003 में आई 'कुछ तो है' और 'ये दिल' के अलावा वो 2005 में आई 'कोई आप सा' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कभी सौतन कभी सहेली, काव्यांजली और ये है मोहब्बतें में भी अनीता नजर आ चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैंसर से जंग लड़ रहे संजय दत्त का वीडियो आया सामने, मीडियो से बोले- अभी बीमार नहीं हूं...