Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंकिता लोखंडे से पहले शादी करने जा रहीं उनकी खास दोस्त श्रद्धा आर्या, 16 नवंबर को दिल्ली में लेंगी फेरे!

हमें फॉलो करें अंकिता लोखंडे से पहले शादी करने जा रहीं उनकी खास दोस्त श्रद्धा आर्या, 16 नवंबर को दिल्ली में लेंगी फेरे!
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (15:19 IST)
मनोरंजन जगत में इन दिोनं कई सेलेब्स की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें से एक टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी है। खबरों के अनुसार अंकिता लोखंडे अगले महीने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

 
वहीं अंकिता से पहले अनकी खास दोस्त 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी शादी रचाने जा रही हैं। श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों के अनुसार श्रद्धा आर्या ने राहुल नाम के एक शख्स से शादी करने का फैसला लिया है, जोकि नेवी में हैं।  
 
खबरों के अनुसार श्रद्धा के होने वाले दुल्हे राहुल फैमली फ्रेंड के बेटे हैं। यह एक अरेंजड मैरिज है जो प्यार में बदल गई है। श्रद्धा आर्य की शादी 16 नवंबर को दिल्ली के एयरोसिटी के एक होटल में होने जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपनी शादी से जुड़ी हर एक जानकारी को सीक्रेट ही रखना चाहती हैं। कई लोगों को तो पता भी नहीं है कि वो किससे शादी कर रही हैं। श्रद्धा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं श्रद्धा आर्या या उनके परिवार की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
इससे पहले श्रद्धा आलम सिंह मक्कड़ को डेट कर रही थीं। उनके साथ उन्होंने नच बलिए 9 में भाग भी लिया था। हालांकि शो के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की 'अंतिम' से नया गाना 'चिंगारी' हुआ रिलीज, लावणी करती नजर आईं वलूचा डिसूजा