Publish Date: Mon, 29 Nov 2021 (15:37 IST)
Updated Date: Mon, 29 Nov 2021 (15:40 IST)
Antim Box Office Collection : सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को एक बार फिर अवसर देते हुए 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' नामक फिल्म बनाई है जिसमें खुद ने भी कैरेक्टर रोल प्ले किया है। आयुष एक्शन करते नजर आए हैं।
चूंकि यह फिल्म आयुष के लिए डिजाइन की गई है इसलिए पहले दिन फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से थोड़ी कम रही। फिल्म ने 5.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म जब ज्यादातर लोगों को पसंद आई तो असर शनिवार और रविवार को देखने को मिला। शनिवार को कलेक्शन 6.03 करोड़ रुपये के रहे तो रविवार को 7.55 करोड़ रुपये के। तीन दिनों में फिल्म 18.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही।
सत्यमेव जयते 2 पर भारी
अंतिम और सत्यमेव जयते 2 एक साथ रिलीज हुई। फिल्म उद्योग का मानना था कि सत्यमेव जयते 2 बॉक्स ऑफिस पर अंतिम की तुलना में भारी रहेगी। लेकिन अंतिम के कलेक्शन ज्यादा रहे।