Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, बोले- वो फाइटर हैं...

हमें फॉलो करें ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, बोले- वो फाइटर हैं...

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (11:42 IST)
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बीते शुक्रवार कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषभ दिल्ली से अपने घर रुडकी जा रहे थे। वह देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं। हर कोई ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।

 
खबरों के अनुसार ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनुपम खेर ने कहा, जैसे ही हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में हैं, तो हम उन्हें यहां देखने आए। उनकी माताजी से मिले। अब वह पहले से बेहतर हैं। पूरे हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ हैं। वो जल्द ही ठीक होंगे। वो फाइटर हैं।
 
अनुपम खेर ने भी ये कहा कि मुझे लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए, जब उन्हें सबकी जरूरत हो। हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की।
 
अनिल कपूर ने कहा, वो अब ठीक हैं। हमें जो-जो फिक्र थी, अब वो बिल्कुल नहीं है। हमने उन्हें थोड़ा बहुत हंसाने की कोशिश की। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख हुई फाइनल, जैसलमेर पैलेस होटल में लेंगे सात फेरे!