Publish Date: Thu, 08 Jun 2023 (14:01 IST)
Updated Date: Thu, 08 Jun 2023 (14:03 IST)
Kumar Sanu: स्टारप्लस का शो 'अनुपमा' बहुत प्रशंसा और तालियों के साथ ऊंचाइयों तक पहुंच गया है। दर्शक अनुपमा शो में तितली को अनुपमा के साथ महान गायक कुमार शानू से मिलते हुए देखेंगे। दर्शकों के लिए अपने चहेते कुमार शानू, अनुपमा और तितली को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना बड़ी खास बात होने वाली है।
कुमार शानू अनुपमा के मंच और सेट की शोभा बढ़ाएंगे जहां वह एक संगीतमय और जादुई माहौल बनाते देखे जाएंगे। दरअसल, कुमार शानू अनुपमा के बेटे समर की शादी के मौके पर परफॉर्म करते हुए स्टेज पर आग लगाते दिखाई देने वाले हैं।
कुमार सानू इस दौरान अपने पॉपुलर गानों में से धीरे धीरे से, दिल है की मानता नहीं, ये काली काली आi खें और तेरे इश्क में नाचेंगे जैसे अपने आइकॉनिक गाने गाए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि दर्शक सिंगर की आवाज से मदहोश होने के लिए मजबूर होने वाले हैं।
इस बारे में बात करते हुए कुमार सानू ने कहा है, अनुपमा में शामिल होना एक अद्भुत अनुभव था। कॉन्सेप्ट कुछ अलग है और मैं हर पल का आनंद ले रहा हूं। रुपाली गांगुली और नेहा सोलंकी के साथ शूटिंग करना एक अद्भुत अनुभव रहा है। तितली शो में पुनर्जीवित किए गए धीरे धीरे से के लिए मिले प्यार और सराहना के लिए बहुत ख़ुशी हो रही है। अनुपमा सबसे प्यारा शो है और इसका हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है।
Edited By : Ankit Piplodiya