Publish Date: Wed, 27 Jul 2022 (14:24 IST)
Updated Date: Wed, 27 Jul 2022 (14:27 IST)
'अनुपमा' दर्शकों का फेवरेट टीवी सीरियल है। यह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। इस शो के हर कलाकार ने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शो में अनुपमा के बेटे समर का किरदार निभाने वाले एक्टर पारस कलनावत नेभी खूब नेम-फेम कमाया है।
अब मेकर्स ने पारस कलनावत को रातों-रात शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मेकर्स ने अचानक उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। पारस कलनावत ने मेकर्स को बिना बताए ही दूसरे चैनल का शो साइन किया था, जिसपर मेकर्स राजन शाही ने उन्हें शो से बाहर कर दिया।
पारस ने प्रतिद्वंदी चैनल पर शो साइन करने से पहले उन्हें जानकारी नहीं दी। पारस 'झलक दिखला जा 10' में नजर आने वाले हैं और इसी बात से 'अनुपमा' के मेकर्स उन्हें खफा हो गए। कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने की वजह से उन्हें शो से हटा दिया गया।
खबरों के अनुसार शो के निर्माता राजन शाही ने एक बयान में कहा, हम एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को एंटरटेन नहीं करेंगे। हमने एक अभिनेता के रूप में उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान पारस ने कहा कि जब 'अनुपमा' के निर्माताओं ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया तब उन्होंने झलक दिखला जा 10 को साइन नहीं किया था। लेकिन मेकर्स को लगा कि डांस रियलिटी शो को हामी भरने से पहले मैंने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी।