Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का का बर्थडे इस अंदाज में मनाएंगे विराट कोहली, बुक किया पूरा वेन्यू

हमें फॉलो करें अनुष्का का बर्थडे इस अंदाज में मनाएंगे विराट कोहली, बुक किया पूरा वेन्यू
Photo : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए प्लान बनाया हुआ है।
webdunia
Photo : Instagram
खबरों के अनुसार विराट कोहली पूरा दिन अपने अनुष्का के साथ बेंगलुरु में बिताने वाले हैं। साथ ही बेंगलुरु में इस कपल ने एक प्राइवेट डिनर भी प्लान किया है। इसके लिए विराट ने एक पुरा वेन्यू बुक किया है।
webdunia
Photo : Instagram
विराट और अनुष्का हर वक्त लाइम लाइट में ही रहते हैं। इसलिए उन्होंने इस बर्थडे सेलिब्रेशन को एक्सट्रा प्राइवेट बनाने का फैसला किया। इस डिनर वेन्यू पर सिर्फ विराट और अनुष्का मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं इस वेन्यू पर उनके लिए खास पकवान बनाए जाएंगे।
webdunia
Photo : Instagram

अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। विराट कोहली इन‍ दिनों आईपीएल 2019 में बैंगलोर की तरफ से खेलने में व्यस्त हैं और आनेवाले वर्ल्ड कप की तैयारी में लगे हैं। वहीं अनुष्का ने जीरो फिल्म के बाद अभी तक कोई दूसरी फिल्म का ऐलान नहीं किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेप के आरोपी आसाराम पर बनेगी बायोपिक, इस प्रोड्यूसर ने खरीदे राइट्स!