Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा कि कम उम्र में उन्होंने विराट कोहली से क्यों की शादी?

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा कि कम उम्र में उन्होंने विराट कोहली से क्यों की शादी?
क्रिकेटर विराट कोहली से फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी कर सभी को चौंका दिया। दोनों के बीच अफेयर की खबर तो सभी जानते थे, लेकिन दोनों जल्दी ही शादी कर लेंगे यह बहुत कम को उम्मीद थी।

11 दिसम्बर 2017 को दोनों ने इटली में शादी कर सोशल मीडिया पर यह खबर अपने फैंस को दी। इस खबर से लोग इसलिए चौंक गए क्योंकि अनुष्का अपने करियर में अच्छा कर रही थीं।
webdunia

आमतौर पर माना जाता है कि यदि फिल्म एक्ट्रेस शादी कर लेती है या मां बन जाती हैं तो लोग उस एक्ट्रेस को कम पसंद करने लगते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ अब यह धारणा भी बदली है। 
 
शादी के समय अनुष्का की उम्र 29 वर्ष थी और सफल एक्ट्रेस के लिहाज से यह उम्र शादी के लिए कम थी। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा है कि अब दर्शक ज्यादा समझदार हो गए हैं।

वे परदे पर कलाकार को देखना पसंद करते हैं और उनके व्यक्तिगत जीवन से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। 
webdunia


दर्शकों को अब इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप शादी कर चुके हैं या मां बन चुके हैं। इसीलिए मैंने शादी करने का फैसला किया क्योंकि मुझे प्यार हो गया था और मैं अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती थी।

लिहाजा मैंने 29 वर्ष की उम्र में ही शादी कर ली। 
webdunia

विराट की तारीफ करते हुए अनुष्का ने कहा कि उनकी ईमानदारी की मैं कद्र करती हूं। मैं भी ईमानदार हूं और मुझे खुशी है कि मैं ऐसे इंसान से मिली जो मेरी तरह सोचता है। 
 
शादी के बाद भी अनुष्का फिल्मों में व्यस्त हैं और वे अपनी पर्सनल तथा प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैटरीना कैफ के बारे में 10 रोचक जानकारियां