Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है मॉडलिंग की दुनिया की यह हॉट हसीना

हमें फॉलो करें बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है मॉडलिंग की दुनिया की यह हॉट हसीना
Photo : Instagram
मॉडलिंग की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल की विनर प्रणति राय प्रकाश अब फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
webdunia
लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले अजय कुमार सिंह निर्मित और मनोज झा निर्देशित इस फिल्म में प्रणति राय प्रकाश के अलावा जिम्मी शेरगिल, माही गिल, नंदिश सिंह, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, सुधीर पांडे, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, सुप्रिया पिलगांवकर और मनोज पहवा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी।
webdunia
Photo : Instagram
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। प्रणति इन दिनों फिल्म फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म की चर्चा करते हुए प्रणति ने बताया कि फिल्म में उन्होंने नवाबों के शहर लखनऊ की रहने वाली लड़की सुमन का किरदार निभाया है।
webdunia
Photo : Instagram
प्रणति ने कहा कि सुमन की आंखो में बड़े सपने हैं और वह एड बनाना चाहती है। एड कंपनी के लिए स्लोगन बनाना और क्रिएटिव काम करना चाहती है। मां की मौत के बाद वह अपने परिवार और पिता का बेहद ख्याल रखती है। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके अपोजिट नंदिश सिंह है।
webdunia
Photo : Instagram
प्रणति ने बताया कि फिल्म रोमांच से भरपूर एक अनोखी कहानी है। फिल्म में दो भाइयों की विचारधारा के टकराव को बिलकुल नए अंदाज में पेश किया गया है। फैमिली ऑफ ठाकुरगंज पूरी तरह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी पारिवारिक, सांस्कृतिक मूल्यों एवं नई सोच के इर्दगिर्द घूमती है जिसकी पृष्ठभूमि उत्तर भारत का एक छोटा सा कस्बा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 के आधे कितने होंगे : यह चुटकुला इतना हंसाएगा कि पेट में बल पड़ जाएंगे