Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माउथ पब्लिसिटी का असर सुपर 30 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर आया नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें रितिक रोशन
रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बारह जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए 11.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन जैसे ही फिल्म ज्यादातर दर्शकों को पसंद आई कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को मिला। 
 
दूसरे दिन कलेक्शन 18.19 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। तीसरे दिन यानी रविवार को वर्ल्ड कप फाइनल था। विंबलडलन का फाइनल था। इसके बावजूद रितिक की यह फिल्म 20.74 करोड़ रुयपे का कलेक्शन करने में सफल रही। 
 
पहले वीकेंड पर रितिक की इस फिल्म ने 50.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह अच्‍छा कलेक्शन कहा जा सकता है। फिल्म मल्टीप्लेक्स में मजबूती से जमी हुई है। 
 
रितिक की यह फिल्म वीकडेज़ में कैसा प्रदर्शन करती है, यह बात देखने लायक होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैटरीना कैफ ने शेयर की कलरफुल बिकिनी में हॉट फोटो, फराह खान ने किया यह कमेंट