Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

24 मार्च की तारीख लिख के रख लो: अनुष्का शर्मा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी। इसकी निर्माण अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्नेश की क्लीन स्टेट फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है।


 
फिल्म में अनुष्का के अलावा पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ, लाइफ ऑफ पाई से प्रसिद्धि पाने वाले सूरज शर्मा और मेहरीन पीरजादा ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं।
 
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, ‘‘फिल्लौरी की रिलीज डेट मार्च 24, 2017 है। लिख के रखो .अभी से..बहुत मजा आने वाला है।’’ उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2015 में एनएच-10 से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा था।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेब सीरिज में वीरेन्द्र सहवाग