Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब अनुष्का शर्मा पहनती हैं विराट कोहली के कपड़े तो ऐसा होता है पति का रिएक्शन

हमें फॉलो करें जब अनुष्का शर्मा पहनती हैं विराट कोहली के कपड़े तो ऐसा होता है पति का रिएक्शन
, शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (17:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की तस्वीर हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें विराट के कपड़े पहनना पसंद है। वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया- मैं उनके वॉरड्रोब से टी-शर्ट और बहुत से कपड़े लेती रहती हूं।
कभी मैं उनकी जैकेट पहन लेती हूं। कभी-कभी मैं यह इसलिए करती हूं क्योंकि विराट को अच्छा लगता है जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं।
 
webdunia
अनुष्का ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा क्यों नहीं पहना था। अनुष्का ने कहा, शादी पर पिंक कलर पहनना उनका विकल्प ही नहीं था। वह ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास नहीं रखती हैं। 
 
अनुष्का और विराट 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में शादी की थी। शादी सीक्रेट रखी गई थी। शादी के कुछ घंटों बाद फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैफ अली खान की सक्सेस के पीछे एक्स वाइफ अमृता सिंह का हाथ, एक्टर ने खोले कई राज