Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई के ट्रैफिक में फंसीं अनुष्का शर्मा, निकले आंखों से आंसू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anushka Sharma Anushka Video
बारिश का मौसम तो वैसे सबको पसंद होता है, लेकिन जब बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम हो जाता है तो सभी इससे परेशान हो जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अुष्का शर्मा मुंबई में बारिश के कारण हुए जाम में फंस गईं। उन्होंने इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में अनुष्का शर्मा परेशान नजर आ रही हैं। अनुष्का के एक्सप्रेशन देखकर आपको हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में अनुष्का इमोशनल होते नजर आ रही हैं। अब भले ही अनुष्का के ये आंसू नकली हों। लेकिन उनका दर्द असली है, क्योंकि ये एक ऐसी परिस्थिति है जिसका सामना हर किसी ने किया है। 
 
webdunia
अनुष्का ने इस वीडियो के अलावा ट्रैफिक की एक तस्वीर भी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'जब हम जिंदगी में मिली हर चीज को सराहने की बात करते हैं तो क्या उसमें ट्रैफिक भी आता है? एक दोस्त के लिए पूछ रही हूं...कूल, थैंक्स!' 
 
अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थें। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अनुष्का के काम की खूब तारीफ हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या मलाइका अरोरा का हाथ मांगने उनके घर पहुंचे थे अर्जुन कपूर?