Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैगजीन के कवर पर छाईं अनुष्का शर्मा, बोल्ड अवतार से मचाया तहलका

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anushka Sharma
, शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (14:23 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जहां नए वेब कंटेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं वहीं सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बोल्ड फोटोशूट से लोगों को सरप्राइज कर दिया है। अनुष्का ने वोग मैगजीन के लिए बेहद हॉट फोटोशूट कराया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
तस्वीरों में अनुष्का शर्मा का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटोशूट में अनुष्का कभी बिकिनी, कभी क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो, क्रॉप टॉप के साथ स्क्रर्ट तो कभी लॉन्ग शर्ट पहने हुए पोज दे रही हैं।
इन तस्वीरों में अनुष्का बीच पर बिकिनी पहनकर हॉट पोज नजर आईं तो समुद्री किनारे बोट के पास अपने स्टाइलिश अंदाज में भी नजर आईं।
 
अनुष्का की इन तस्वीरों को वोग इंडिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस मैगजीन के नए इशू के लिए अनुष्का ने अपना ये फोटोशूट कराया है।
 
मैगजीन के कवर पर छाईं अनुष्का का लुक देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी अनुष्का वोग इंडिया के लिए हॉट पोज दे चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद से अनुष्का एक्टिंग से दूर हैं। 
 
हालांकि हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी दो वेब सीरीज बुलबुल और पाताल रिलीज हुई है। यह दोनों ही वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की 'ब्रीद : इंटू द शैडोज', ऐश्वर्या राय बोलीं- शाइन ऑन बेबी