Publish Date: Mon, 28 Dec 2020 (14:34 IST)
Updated Date: Mon, 28 Dec 2020 (14:35 IST)
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। एआर रहमान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
एआर रहमान ने अपनी मां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। रहमान हमेशा अपनी मां के करीब थे और अक्सर स्टेज शो के दौरान उन्हें याद करते थे।
पिछले कुछ समय से करीमा बेगम बीमार थीं, जिसके चलते उनका निधन हुआ। रहमान ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की उनके फैंस ने इसपर कमेंट कर करीमा बेगम को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।
बता दें कि एआर रहमान जब 9 साल के थे तब ही उनके पिता का निधन हो गया था। वहीं रहमान की मां सूफी संत पीर करीमुल्लाह शाह पर बहुत भरोसा करती थीं। उन्होंने बताया था कि पिता के निधन के 10 साल बाद मां के साथ हम कादरी साहब से मिलने गए थे क्योंकि मेरी मां की तबीयत बहुत खराब थी। फिर रहमान को एक चीज बिलकपल सही लगी वो थी सूफी इस्लाम धर्म अपनाना। एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार था। बाद मे उन्होंने अपना नाम बदलकर एआर रहमान कर लिया।