Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 14 : इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन, यह कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट!

Advertiesment
Bigg Boss 14
सलमान खान के जन्मदिन की वजह से इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में कोई भी कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 14' के घर बाहर नहीं हुआ है। बीते दिनों घरवालों ने घर के अंदर खूब मस्ती की है। वहीं अब कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरने वाली है। खबरों के अनुसार कैप्टन विकास गुप्ता के अलावा सभी घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले हैं।

 
निक्की तंबोली और एली गोनी की वजह से पूरे घरवालों को सजा मिलने वाली हैं। घर से बेघर होने के लिए सोनाली फोगाट, एली गोनी, निक्की तंबोली, अर्शी खान, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, राखी सावंत, राहुल महाजन, एजाज खान और जैस्मिन भसीन नॉमिनेट हो चुके हैं। 
अक्सर देखा गया है कि जिस हफ्ते बिग बॉस के घर में इविक्शन नहीं होता है, उसके अगले ही हफ्ते डबल एलिमिनेशन हो जाता है। सोनाली फोगाट, जैस्मिन भसीन, राहुल महाजन और अभिनव शुक्ला इस हफ्ते कम ही कंटेंट दे पाए हैं। ऐसे में हो सकता है कि इन्हीं में से किसी दो कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
शो में मनु पंजाबी और दिशा परमार की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। पैर में चोट लगने की वजह से मनु पंजाबी को इस शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। वहीं दिशा परमार को मेकर्स इस वजह से घर में लाना चाहते हैं कि क्योंकि दर्शक राहुल वैद्य और उनकी केमेस्ट्री को देखने के लिए काफी बेताब हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रश्मिका मंदाना के हाथ लगा एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट, अमिताभ बच्चन के साथ आएंगी नजर!