Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए अरबाज खान

Advertiesment
हमें फॉलो करें मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए अरबाज खान
पिछले कुछ महीनों से अरबाज खान गलत कारणों से चर्चा में रहे। मलाइका अरोरा खान से उनका तलाक हो गया। इसके बाद क्रिकेट की सट्टेबाजी को लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। फिल्म दबंग 3 अब तक शुरू नहीं हो पाई है। 
 
इसी बीच अरबाज खान को एअरपोर्ट पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। दोनों एअरपोर्ट से बाहर आ रहे थे। जैसे ही अरबाज को भनक लगी कि मीडिया की उन पर नजर है, फौरन अरबाज ने उस लड़की से दूरी बना ली। 
इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी हाथ लगी है कि वह एक मॉडल है। सलमान खान की ईद पार्टी में भी वह नजर आई थीं। संभव है कि पार्टी में अरबाज ने ही उसे बुलाया हो। 
 
अरबाज का नाम येलो मेहरा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को साथ में कई गोआ में देखा गया है जहां पर येलो का रेस्तरां है। अरबाज अक्सर वहां जाते हैं और येलो को अपना दोस्त बताते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गेम ऑफ थ्रोंस की एमिलिया क्लार्क का शो को 'गुडबाय'