Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या बबीता जी और टपू ने कर ली है सगाई? जानिए कया है सच

बताया जा रहा है कि मुनमुन अपने से 9 छोटे राज संग काफी समय से रिलेशनिशप में है

हमें फॉलो करें क्या बबीता जी और टपू ने कर ली है सगाई? जानिए कया है सच

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 14 मार्च 2024 (10:33 IST)
babita ji and tappu engaged : पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता और जेठालाल के बेटे टपू का किरादर निभा चुके राज अनादकट के रिलेशनशिप की खबरें बीते काफी समय से छाई हुई है। बताया जा रहा है कि मुनमुन अपने से 9 छोटे राज संग काफी समय से रिलेशनिशप में है। 
 
बीते दिन मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरें भी वायरल हुई थी। बताया जा रहा था कि दोनों ने वडोदरा में सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली है। बबीता जी और टपू ने अपने परिवार की मौजूदगी में रिंग एक्सचेंज की। लेकिन अब इन खबरों की सच्चाई सामने आ गई है। 
 
webdunia
राज अनादकट और मुनमुन दत्ता ने इन खबरों को फर्जी बताया है। राज अनादकट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मुनमुन दत्ता संग सगाई की खबरों पर रिएक्शन देते हुए लिखा, सभी को नमस्कार, बस चीजों को स्पष्ट करने के लिए, जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, वो झूठी और निराधार हैं। टीम राज अनादकट।
 
webdunia
वहीं मुनमुन दत्ता ने चाय के कप पकड़े हुए अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'फेक न्यूज तो चलती रहेगी। लेकिन मेरी गर्ल गैंग के साथ शाम की चाय से बढ़कर कुछ नहीं।'
 
एक इंटरव्यू के दौरान मुनमुन दत्ता ने इन खबरों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, ये बहुत ही ज्यादा घटिया है। इस खबर में एक परसेंट भी सच्चाई नहीं है। मैं अपनी एनर्जी इस बेकार और फेक खबर पर वेस्ट करने से भी इनकार करती हूं। 
 
बता दें कि मुनमुन दत्ता राज अनादकट संग रिलेशनशिप की खबरों पर कई बार अपना गुस्सा जाहिर कर सकती हैं। मुनमुन दत्ता अभी भी तारक मेहता शो में बबीता जी का रोल निभाती हैं। वहीं राज इस शो को काफी पहले ही छोड़ चुके हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर खान के बारे में 20 खास बातें, काम करते समय घड़ी नहीं देखते