suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संन्यास के बाद आरिजीत सिंह ने मिलाया आमिर खान से हाथ! 'एक दिन' में बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

Advertiesment
Ek Din Movie
साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर फिल्म 'एक दिन' का टीज़र कुछ दिन पहले रिलीज़ हुआ था और जादुई रोमांटिक थीम और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री के लिए इसे खूब प्यार मिला। इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है, इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि अरिजीत सिंह अपनी आवाज़ अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' के लिए देंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित म्यूज़िकल कोलैबोरेशन की शुरुआत हो गई है। प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक, आमिर खान ने खुद अरिजीत सिंह के साथ इस गाने पर काम किया। यह म्यूज़िक सेशन अरिजीत के होमटाउन में हुआ।
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे जब अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा के बाद आमिर खान उनसे मिलने पहुंचे थे। कई लोगों का मानना था कि आमिर उन्हें वापसी के लिए मनाने गए हैं। अब इन अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि यह मुलाकात वाकई इसी प्रोजेक्ट के लिए थी। 
 
अरिजीत सिंह अब एक दिन में अपनी आवाज़ देने जा रहे हैं। एक बार फिर इस आइकॉनिक जोड़ी को साथ देखने-सुनने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है, खासकर तब जब दोनों पहले कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा गया, 'एक दिन के म्यूज़िक में इतनी भावना और दिल जोड़ने के लिए धन्यवाद अरिजीत।'
 
webdunia
इसके अलावा एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान पहली बार साथ नजर आएंगे और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा है। इस मैजिकल लव स्टोरी में जुनैद एक थोड़े अजीब से लड़के की भूमिका में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी एक नेचुरली कॉन्फिडेंट लड़की के किरदार में नजर आएंगी। 
 
'एक दिन' के जरिए आमिर खान लंबे समय बाद निर्देशक-प्रोड्यूसर मंसूर खान के साथ फिर से काम कर रहे हैं। एक दिन के साथ दोनों एक बार फिर एक रोमांटिक लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं, जो इस फिल्म को खास बनाती है और इसकी झलकियों को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देती है।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैलेंटाइन डे 2026: सोनी सब के सितारों ने बताया 'सच्चे प्यार' का मतलब