Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अर्जेंट ब्लड डोनर की है जरुरत

Advertiesment
हमें फॉलो करें अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अर्जेंट ब्लड डोनर की है जरुरत
, गुरुवार, 6 मई 2021 (17:46 IST)
बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ गई हैं। अरिजीत की मां कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें मदद की जरूरत है। अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अरिजीत की मां के लिए मदद की गुहार लगाई है।

 
फिल्म 'दिल बेचारा' की फेम स्वास्तिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अरिजीत की मां के लिए मदद मांगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है। अरिजीत की मां अर्मी डकूरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं। आज ब्लड की जरूरत है। स्वाति से संपर्क करें जो भी वेरीफाइड मेल डोनर्स हैं।' 
 
webdunia
स्वास्तिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में 'अर्जेंट' लिखा है। वहीं, बंगाली फिल्म निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने भी वही मैसेज को शेयर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फैंस से मदद की अपील की है।
 
अभी तक अरिजीत की मां के अस्पताल में भर्ती होने की वजह पता नहीं चल पाई है। इस संबंध में उनके परिवार की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 
अरिजीत का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां बंगाली हैं। अरिजीत के मुताबिक, गायक होने के साथ वह बैडमिंटन खिलाड़ी, लेखक और डॉक्युमेंट्री मेकर भी हैं। फेमस होने के बावजूद वह मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं।
 
अरिजीत केवल गायक नहीं हैं, बल्कि अब संगीतकार भी बन चुके हैं। फिल्म पगलैट में उन्होंने बतौर संगीतकार डेब्यू किया और उनके काम को काफी सराहा गया है। अरिजीत फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो को गाने के बाद लाइम लाइट में आ गए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के खिलाफ केस दर्ज, शादी में कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का आरोप