Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीतू कपूर ने फैंस के साथ शेयर की अपने बचपन की झलक, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

हमें फॉलो करें नीतू कपूर ने फैंस के साथ शेयर की अपने बचपन की झलक, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल
, गुरुवार, 6 मई 2021 (17:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल पोस्ट शेयर करती करती हैं तो कभी पुरानी यादें फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में नीतू को अपना बचपन याद आ गया है। उन्होंने अपनी एक सुपरहिट फिल्म का गाना शेयर किया है, जिसमें नीतू बतौर चाइल्डड आर्टिस्ट नजर आ रही हैं।

 
ये वीडियो साल 1968 में आई उनकी फिल्म 'दो कलियां' का है जिसमें उन्होंने बाल कलाकार का रोल निभाया था। इस फिल्म में वो डबल रोल में नजर आई थीं। इस वीडियो में नीतू कपूर मुर्गा-मुर्गी प्यार से देंखे नन्हा चूचा खेल करे... गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। 
 
नीतू काफी छोटी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ नीतू कपूर ने बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा। नीतू कपूर ने लिखा, 'दो कलियां, बहुत सारा मेकअप किया है।'
 
इस फिल्म के दौरान नीतू महज 10 सालकी थीं। नीतू कपूर के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स के साथ -साथ कई बॉलीवुड सितारे भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘सबसे प्यारा।'
 
बता दें कि ऋषि कपूर के इस दुनिया से चले जाने के बाद नीतू कपूर अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। वो अक्सर ऋषि कपूर और अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती है। नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राखी सावंत का दावा- मुझे और मेरी फैमिली को कभी नहीं होगा कोरोना, बताई यह वजह