Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन बिजलानी की तबीयत हुई खराब, एक्टर को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arjun Bijlani admitted to hospital

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 9 मार्च 2024 (12:36 IST)
Arjun Bijlani Hospitalised : टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अर्जुन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन बिजलानी ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
तस्वीर में अर्जुन बिजलानी के हाथ में ड्रिप लगी हुई दिख रही है। इस तस्वीर में एक्टर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने लिखा, 'जो होता है अच्छे के लिए होता है।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। 
 
webdunia
बताया जा रहा है कि एक्टर को पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल भर्ती कराया गया। 9 मार्च को अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना है।  
 
अर्जुन बिजलानी कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपनी होस्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। अर्जुन इन दिनों सीरियल 'प्यार का पहला अध्याय : शिव शक्ति' में नजर आ रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ठुकरा दिया था ब्रह्मास्त्र का ऑफर, कास्टिंग सर्किल में हो गए थे ब्लैकलिस्ट