Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नागिन 3 के लिए साथ आए अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय हमेशा की तरह लगे हॉट

Advertiesment
हमें फॉलो करें नागिन 3 के लिए साथ आए अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय हमेशा की तरह लगे हॉट
, सोमवार, 20 मई 2019 (19:12 IST)
नागिन सीरिज में अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की जोड़ी को खूब पसंद किया और उनके फैंस का मानना है कि दोनों की केमिस्ट्री बहुत जमती है। ये दोनों नागिन 3 के लिए फिर साथ आए हैं और हमेशा की तरह इनकी जोड़ी बेहद हॉट लग रही है। 
 
अर्जुन इस बारे में कहते हैं ''नागिन के सेट पर फिर से जाकर मौनी के साथ काम करना बहुत आनंददायी था। यह शो बहुत पसंद किया जा रहा है और हमें इस पर गर्व है। इस शो से किसी न किसी तरह अभी भी जुड़ा हुआ हूं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है।' 
 
मौनी के बारे में अर्जुन कहते हैं 'मौनी और मैंने पहले भी साथ काम किया है और अभी भी कर रहे हैं। वे शानदार अभिनेत्री हैं और अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं। ऐसे कलाकार के साथ काम करने में मजा आता है। मैं आशा करता हूं कि वे जो भी काम करें उसमें उन्हें सफलता मिले।' 
 
मौनी और अर्जुन के अलावा, करणवीर बोहरा भी इस शो में नजर आ रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एग्जिट पोल के बहाने विवेक ओबेरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या राय के रिश्तों का मजाक, फैंस का भड़का गुस्सा