Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मलाइका अरोरा के प्रेग्नेंट होने की 'गुड न्यूज' पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा ये ठीक नहीं है

Advertiesment
हमें फॉलो करें मलाइका अरोरा के प्रेग्नेंट होने की 'गुड न्यूज' पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा ये ठीक नहीं है
, बुधवार, 30 नवंबर 2022 (17:16 IST)
सभी जानते हैं कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर उम्र के लंबे फासले के बावजूद भी रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने यह बात कभी स्वीकारी नहीं हो, लेकिन जिस तरह से दोनों साथ नजर आते हैं उससे यह बात कंफर्म है कि दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक हैं। 
 
इसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने लिख दिया कि मलाइका अरोरा प्रेग्नेंट हैं। कपल ने अक्टूबर में अपने नजदीकी दोस्तों को यह बात बताई थी। सूत्र के हवाले से लिखी गई यह खबर जब अर्जुन कपूर के पास पहुंची तो वे हत्थे से उखड़ गए। 
 
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इन बातों का खंडन किया और उन मीडिया हाउस को लताड़ लगाई जिन्होंने इस तरह की खबरें प्रकाशित कीं। अर्जुन ने लिखा है कि ये ठीक नहीं है। हमारे निजी जीवन से खेलने की हिम्मत मत करना। इस तरह की घटिया खबरों को सर्कुलेट करना अनैतिक और असंवेदनशील हैं। 
 
गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा है। मलाइका अपने पति अरबाज खान से 2017 में अलग हो चुकी हैं। इसके कुछ वर्षों बाद अर्जुन की मलाइका की लाइफ में एंट्री हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किम कार्दशियन का होगा तलाक, इतने पैसे देने होंगे कान्ये वेस्ट को