Publish Date: Tue, 04 Jan 2022 (12:00 IST)
Updated Date: Tue, 04 Jan 2022 (12:49 IST)
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है। दोनों साथ-साथ घूमते हैं और छुट्टियां बिताते हैं। मलाइका अरोरा तलाकशुदा हैं और पूर्व अरबाज खान से उनका एक बेटा है। दूसरी ओर अर्जुन कपूर ने अब तक शादी नहीं की है। अर्जुन और मलाइका शादी करेंगे या नहीं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन इस समय दोनों एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की उम्र के बीच 12 वर्ष का फासला है। अर्जुन 36 वर्ष के हैं और मलाइका 48 वर्ष की। दोनों जब भी सोशल मीडिया पर अपने फोटो पोस्ट करते हैं तो दोनों की उम्र के फासले को लेकर कई कमेंट्स आते हैं। ज्यादातर लोग इस बात का मजाक बनाते हैं।
अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे सिर्फ 10 प्रतिशत कमेंट्स पढ़ते हैं और ट्रोलर्स क्या कहते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। यही ट्रोलर्स जब सामने आते हैं तो सेल्फी के लिए मरे जाते हैं।
साथ ही अर्जुन यह जोड़ना नहीं भूलते कि चाहे हम कितनी ही तरक्की क्यों न कर लें, लेकिन कुछ बातें अब तक नहीं बदली। लड़की से लड़का कितना ही बड़ा क्यों न हो, किसी को कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन लड़की से लड़का छोटा हो तो समाज को मिर्ची लग जाती है।
अर्जुन की इन बातों से साफ है कि उन्हें और मलाइका को दुनिया की कोई परवाह नहीं है। वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं और बात यही खत्म हो जाती है। लोगों का तो काम ही है कहना।
webdunia
Publish Date: Tue, 04 Jan 2022 (12:00 IST)
Updated Date: Tue, 04 Jan 2022 (12:49 IST)