Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मलाइका अरोरा ने चुराया अर्जुन कपूर का दिल, एक्टर ने खुलकर किया प्यार का इजहार

हमें फॉलो करें मलाइका अरोरा ने चुराया अर्जुन कपूर का दिल, एक्टर ने खुलकर किया प्यार का इजहार
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का रिश्‍ता अब किसी से छुपा नहीं हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने प्यार का खुलकर इजहार कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका इन दिनों न्‍यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।


हाल ही में मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले तस्वीर शेयर करते हुए, फैंस को अपनी बढ़ती नजदीकियों से रूबरू कराया था। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोरा की एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। 
 
webdunia
इस तस्वीर में मलाइका का चेहरा तो दिख नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने अपना चेहरा हार्ट शेप के बैग से ढका हुआ है। लेकिन अर्जुन का ये प्यार देखकर आप पहचान सकते हैं की ये कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोरा ही हैं।

इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने बड़ा ही प्यारा कैप्शन लिखते हुए कहा, 'इनके पास मेरा दिल है।' अर्जुन की इस स्टोरी पर फैन्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है की अर्जुन और मलाइका डिनर डेट पर गए थे। उस दौरान अर्जुन ने मलाइका की ये फोटो ली।
 
webdunia
रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी खबरें हैं कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी कर के अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं। हालांकि, अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्ते को स्वीकार जरूर कर लिया है। लेकिन शादी की खबरों को अर्जुन और मलाइका ने बेबुनियाद बताया है।
 
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपनी फिल्‍म पानीपत को लेकर व्‍यस्‍त चल रहे हैं। इस फिल्‍म में अर्जुन एक वीर योद्धा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, पद्मिनी कोलापुरी और मोहनीश बहल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरा संगीत बंद तो मेरी धड़कन भी बंद : अलका याज्ञनिक