Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या 'पानीपत' के लिए अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह से लिए टिप्स? एक्टर ने दिया यह जवाब

हमें फॉलो करें क्या 'पानीपत' के लिए अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह से लिए टिप्स? एक्टर ने दिया यह जवाब
, रविवार, 24 नवंबर 2019 (16:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है और कई लोग  फिल्म पानीपत और फिल्म बाजीराव मस्तानी की तुलना कर रहे हैं।

 
मराठाओं पर आधारित दोनों फिल्मों के कुछ सीन और गेट अप एक जैसे लग रहे हैं। फिल्म पानीपत में जहां अर्जुन मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाउ का रोल निभा रहे हैं वही रणवीर ने बाजीराव मस्तानी में पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। 
 
webdunia
जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या उन्होंने रणवीर से इस फिल्म को लेकर नोट्स लिए हैं? इस पर अर्जुन कपूर ने कहा कि रणवीर इस फिल्म के ट्रेलर को देख काफी उत्साहित थे और मैं इस बात को लेकर काफी खुश हूं। एक्टर्स होने के अलावा हम एक दूसरे के दोस्त भी हैं। 
हम हमेशा एक्टिंग या कैरेक्टर्स को लेकर चर्चा नहीं करते हैं। हमने भले ही एक ही जॉनर की फिल्मों में काम किया हो लेकिन इन फिल्मों की कहानियां अलग हैं। हमने हमेशा से ही फ्रेंडली स्तर पर चर्चा की है और कभी इस बारे में बेहद गहराई से बात नहीं की है।
 
webdunia
अर्जुन कपूर ने कहा, रणवीर सिंह मेरे साथ फिल्म 83 की तस्वीरें शेयर करते है और मैं कई बार उसके साथ शूटिंग की घटनाओं का जिक्र कर देता हूं लेकिन इससे ज्यादा हम फिल्म को लेकर ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि हर निर्देशक का अपनी फिल्म को लेकर अलग नजरिया होता है। यदि मैं उनसे पूछूं कि तुम होते तो ये सीन कैसे करते तो कहीं ना कहीं ये पूछकर मैं अपनी सोच को करप्ट कर सकता हूं।
 
बता दें पानीपत को आशुतोष गवारेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म में अर्जुन के साथ कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनिश बहल और पद्मिनी कोल्हापुरी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाला की सफलता से भूमि पेडनेकर बेहद खुश