Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी मलाइका अरोरा को जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी मलाइका अरोरा को जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
, बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (16:25 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा 23 अक्टूबर को 46 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें बधाई दे रहे हैं।


लेकिन सभी को अर्जुन कपूर के मलाइका को बधाई देने का इंतजार था। अब अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा को बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए विश किया है।

webdunia
Photo : Instagram
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों के बीच की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। इस सेल्फी तस्वीर में अर्जुन मलाइका के पीछे खड़े होकर उनके सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। 
इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है सिर्फ दिल बनाया है। इस तस्वीर को फैंस जमकर लाइक्स कर रहे हैं। दोनों की तस्वीर पर रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस, कृति सेनन ने भी कमेंट किया है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। लेकिन एक वक्त था जब ये अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है। अर्जुन कपूर ने अब बिंदास होकर मलाइका के साथ इतनी रोमांटिक तस्वीर को शेयर किया हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'आरआरआर' की टीम ने स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम की जयंती पर उन्हें किया याद, फ़िल्म में एक किरदार उनसे है प्रेरित