Publish Date: Sat, 19 Jun 2021 (12:29 IST)
Updated Date: Sat, 19 Jun 2021 (12:30 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ गऐ हैं। उनके लुक को देखकर फैंस दंग रह गए हैं। अर्जुन रामपाल को इस नए लुक में पहचान पाना मुश्किल है। उन्होंने अपने बाल बिल्कुल सफेद करा लिए। वे प्लेटिनम हेयर कलर टोंड में नज़र आ रहे हैं।
अर्जुन रामपाल ने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। बताया जा रहा है कि अर्जुन का यह लुक कंगना रनौट स्टारर 'धाकड़' के लिए है, जिसमें वह वेम्प रुद्रवीर के रूप में नजर आएंगे। अर्जुन रामपाल ने अपने नए लुक को बनाने का श्रेय हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम को दिया।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण हिस्सा हूं। मुझे लिफाफे को आगे बढ़ाने की जरूरत है। मेरे भाई अलीम को इस सपने को साकार करने के लिए और रजनीश घई को इस सपने को बनाने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'धाकड़' के अलावा अर्जुन रामपाल ऐतिहासिक ड्रामा 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में भी नजर आएंगे। वह हाल ही में 'नेल पॉलिश' में नजर आए थे।