Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'मनी हाइस्ट' के बॉलीवुड वर्जन 'थ्री मंकी' में यह किरदार निभाएंगे अर्जुन रामपाल

हमें फॉलो करें 'मनी हाइस्ट' के बॉलीवुड वर्जन 'थ्री मंकी' में यह किरदार निभाएंगे अर्जुन रामपाल
, रविवार, 14 नवंबर 2021 (17:22 IST)
फिल्मकार जोड़ी अब्बास-मस्तान ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज मनी हाइस्ट की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। मनी हाइस्ट एक स्पैनिश वेब सीरीज है। अब इस सीरीज की कहानी को फिल्म में दर्शाया जाएगा।

 
इस फिल्म का टाइटल 'थ्री मंकी' रखा गया है। अर्जुन रामपाल इस फिल्म में प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू की जाने वाली है, जिसके लिए कास्टिंग पर काम शुरू हो चुका है।
 
बताया जा रहा है कि थ्री मंकी की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होगी। मुंबई का शेड्यूल पूरा होने के बाद इसकी शूटिंग देश के कई हिस्सों में होगी।
 
मनी हाइस्ट की साजिश एक रहस्यमय इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे 'प्रोफेसर' के नाम से जाना जाता है। प्रोफेसर आठ लोगों के एक समूह को लिस्ट करता है, जिसे एक निश्चित कोड के साथ टास्क दिया जाता है। प्रोफेसर के प्लान में स्पेन के रॉयल मिंट में एंट्री करना और उसे लूटना शामिल है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतू सिंह ने पूरी की फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग, बोलीं- आत्मविश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली