Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'थ्री मंकी' में प्रोफेसर के किरदार में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल, शेयर किया फर्स्ट लुक

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'थ्री मंकी' में प्रोफेसर के किरदार में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल, शेयर किया फर्स्ट लुक
, सोमवार, 15 नवंबर 2021 (17:25 IST)
फिल्मकार जोड़ी अब्बास-मस्तान ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज मनी हाइस्ट की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। मनी हाइस्ट एक स्पैनिश वेब सीरीज है। अब इस सीरीज की कहानी को फिल्म में दर्शाया जाएगा। इस फिल्म का टाइटल 'थ्री मंकी' रखा गया है। 

 
अर्जुन रामपाल इस फिल्म में प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अब अर्जुन ने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस तस्वीर में अर्जुन रामपाल का आधा चेहरा नजर आ रहा है।
 
तस्वीर में अर्जुन रामपाल ब्राउन जैकेट और व्हाइट शर्ट पहने दिख रहे हैं। उनके पीछे कैमरा और लाइट्स नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'लाइट्स कैमरा एक्शन। फिर से ऑन सेट। एक सफर की शुरुआत।' इसके साथ उन्होंने थ्री मंकी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। 
 
मनी हाइस्ट की कहानी साजिश एक रहस्यमय इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे 'प्रोफेसर' के नाम से जाना जाता है। प्रोफेसर आठ लोगों के एक समूह को लिस्ट करता है, जिसे एक निश्चित कोड के साथ टास्क दिया जाता है। प्रोफेसर के प्लान में स्पेन के रॉयल मिंट में एंट्री करना और उसे लूटना शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साउथ एक्टर सूर्या ने अपनी फिल्म की यूनिट को गिफ्ट किए सोने के सिक्के!