Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 20 April 2025
webdunia

'द रॉक' ने जताई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा, बोले- भविष्य में उन्हें अगर ऑफर आएगा तो...

Advertiesment
हमें फॉलो करें The Rock
, सोमवार, 15 नवंबर 2021 (15:37 IST)
हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन इन दिनों अपनी फिल्म 'रेड नोटिस' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन की यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ड्वेन के बताया की वह बॉलीवुड फिल्म में काम करने की इच्छा रखते हैं। 

 
ड्वेन जॉनसन के कहा कि अभी तक किसी बॉलीवुड फिल्म से ऑफर नहीं आया लेकिन भविष्य में उन्हें अगर ऑफर आएगा तो वो इस बारे में जरूर सोचेंगे। मनोरंजन जगत की दो बड़ी संस्कृतियां हॉलीवुड और बॉलीवुड से निकलती हैं। हमें और अधिक क्रॉसओवर होना चाहिए ये अच्छा होगा और मैं इस चीज़ से अवेयर हूं।
 
ड्वेन जॉनसन ने भारत आने की अपनी इच्छा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ऐसे कुछ दौरे थे जिनमें हम अपने पेशेवर कुश्ती के दिनों में भारत जाने की प्लानिंग बना रहे थे, लेकिन किसी कारण से जा नहीं पाए। मैं भारत जाने का इंतजार कर रहा था क्योंकि मेरे दोस्त - द अंडरटेकर और स्टीव ऑस्टिन ने भारत से वापस आने के बाद मुझसे कहा कि आपको वहां जाना चाहिए क्योंकि वहां सब लोग हमारे लिए पागल थे।
 
बता दें कि ड्वेन जॉनसन की भारत मे जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी हर फिल्म को भारत का एक बड़ा वर्ग देखता और पसंद करता है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके फैंस है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस लग्जरी होटल में पत्रलेखा संग सात फेरे लेंगे राजकुमार राव, इतना है एक रात का किराया