Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस लग्जरी होटल में पत्रलेखा संग सात फेरे लेंगे राजकुमार राव, इतना है एक रात का किराया

हमें फॉलो करें इस लग्जरी होटल में पत्रलेखा संग सात फेरे लेंगे राजकुमार राव, इतना है एक रात का किराया
, सोमवार, 15 नवंबर 2021 (15:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शादी करने जा रहे हैं। बीते दिनों दोनों ने सगाई की है। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। दोनों मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर पंजाब के चंडीगढ़ शहर में सात फेरे लेंगे। 

 
राजकुमार और पत्रलेखा चंडीगढ़ के 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में शादी करेंगे। ये बेहद ही एक लग्जरी होटल है। इसमें प्राइवेट पूल, डाइनिंग एरिया से लेकर स्पा तक मौजूद है। यहां आने वाले मेहमानों की रॉयल अंदाज में मेहमान नवाजी की जाती है।
 
यह होटल जितना खूबसूरत है, इसका किराया भी उतना ही ज्यादा है। खबरों के अनुसार राजकुमार राव और प‍त्रलेखा ने अपनी शादी के लिए इस होटल के कोहिनूर पैलेस को चुना है। इसकी एक रात की कीमत 6 लाख रुपए है।
 
इस होटल में प्रीमियर रूम यहां सबसे सस्ता है जिसकी कीमत 37,500 रुपए है। इसके अलावा होटल एक रॉयल फॉरेस्ट टेंट भी दिलवाता है जिसमें प्राइवेट पूल होता है और इसकी कीमत 75 हजार है। वहीं लग्जरी विला की कीमत प्राइवेट पूल के साथ कीमत 2 लाख रुपए है।
 
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई इसी होटल में 13 नवंबर को हुई थी। इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों के परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ दोस्त भी शामिल हुए। राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'अंतिम' में खतरनाक गैंगस्टर के रूप में नजर आएंगे आयुष शर्मा, शेयर किया अपने किरदार में ढलने का सफर