Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Grammy 2022 : अरूज आफताब बनीं ग्रैमी जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला सिंगर

हमें फॉलो करें Grammy 2022 : अरूज आफताब बनीं ग्रैमी जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला सिंगर
, सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (12:07 IST)
Photo - Instagram
संगीत जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं के नाम का ऐलान हो गया है। 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस वेगस स्थित एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में किया गया। इस समारोह मेंदुनियाभर के दिग्गज संगीतकार, गायक, कंपोजर समेत म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया।

 
सिंगर अरूज आफताब ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनी हैं। अरूज को बेस्ट ग्लोबल परफॉर्मेंस कैटेगरी में 'मोहब्बत' सॉन्ग के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा उन्हें बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया। 
 
ग्रैमी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'अरूज आफताब के गाने 'मोहब्बत' ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस 2022 का ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। आफताब ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला हैं। साथ ही वह बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में नॉमिनेट भी हैं।'
 
खबरों के अनुसार गैमी अवॉर्ड जीतने के बाद अरूज आफताब ने कहा, मुझे लगता है कि मैं बेहोश हो जाऊंगी। वाओ, थैंक यू सो मच। मुझे लगता है कि कैटेगरी अपने आप में बहुत पागल कर देने वाली रही है। इसमें बर्ना बॉय, विजकिड, फेमी कुटी और एंजेलिक किड्जो जैसे नाम शुमार हैं।
 
अरूज आफताब का जन्म साऊदी अरब में हुआ था। साल 2005 वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। अरूज ने बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में संगीत की पढ़ाई की हैं। उनका पहला म्यूजिक एलबम 'बर्ड अंडर वॉटर' साल 2014 में रिलीज हुआ था। अरूज ने साल 2015 में मेघना गुलजार की फिल्म 'तलवार' के गाने इंसाफ को भी गाया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, जानिए क्या है मामला?