Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन, आर्थिक तंगी की वजह से लगाई फांसी

हमें फॉलो करें आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन, आर्थिक तंगी की वजह से लगाई फांसी

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 2 अगस्त 2023 (11:03 IST)
Nitin Desai passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि नितिन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। नितिन देसाई के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
खबरों के अनुसार 58 वर्षीय नितिन देसाई मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। पुलिस ने अभी तक उनकी मौत के कारण के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं करजत के एमएलए महेश बाल्दी ने नितिन देसाई की मौत से जुड़ी जानकारी शेयर की है।
 
खबरों के अनुसार महेश बाल्दी ने कहा कि नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र में आते थे। वो काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आज सुबह एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। 
 
नितिन देसाई एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में मशहूर रहे हैं। उन्हें चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने फिल्मों में कामकाज के साथ-साथ एनडी स्टूडियो की स्थापना भी की थी। नितिन दसाई ने न केवल प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया बल्कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सक्सेस के बाद करण जौहर ने दिया फिल्म के सीक्वल का हिंट