Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बचपन की तस्वीर शेयर कर आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- क्या दिन थे...

हमें फॉलो करें बचपन की तस्वीर शेयर कर आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- क्या दिन थे...
, सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (11:17 IST)
अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता जी ने अपने करियर में 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। लता जी को हर कोई याद कर रहा है। 

 
लता मंगेशकर की छोटी बहन और गायिका आशा भोसले ने भी अपनी दीदी को खास अंदाज में याद किया है। आशा भोसले ने लता जी के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ आशा भोसले ने लिखा, 'बचपन के दिन भी क्या दिन थे। दीदी और मैं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी बनाई है। तस्वीर पर फैंस अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
 
बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर संगीत की दुनिया और मराठी रंगमंच के जाने-माने व्यक्ति थे। लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन थीं। उनके बाद उनकी तीन बहनें मीना मंगेशकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता मंगेशकर ने आखिरी बार शेयर किया था यह वीडियो, पिता के लिए कही थी यह बात