Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान की 'पठान' में हुई आशुतोष राणा' की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार!

हमें फॉलो करें शाहरुख खान की 'पठान' में हुई आशुतोष राणा' की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार!
, बुधवार, 4 अगस्त 2021 (18:29 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में दिखेंगे। 
 
वही अब फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। आशुतोष राणा पठान में भी एक बार फिर अपने वॉर रोल में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में रॉ के संयुक्त सचिव का किरदार निभाते दिखेंगे। 
 
खबरों के अनुसार आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद को आशुतोष को इस फिल्म में लेने का ख्याल उनकी फिल्म वॉर से आया। बताया जा रहा है कि आशुतोष राणा ने शाहरुख खान और डिंपल कपाड़िया के साथ मुंबई के यशराज स्टूडियो में कुछ सीन्स की शूटिंग शुरू भी कर दी है।
 
इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है जब जॉन और शाहरुख खान किसी फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस टीवी सीरियल में नजर आएंगी रेखा, प्रोमो वीडियो आया सामने