Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असिन ने पहली बार शेयर की अपनी बेटी की फोटो, वाकई बहुत प्यारी हैं अरीन

हमें फॉलो करें असिन ने पहली बार शेयर की अपनी बेटी की फोटो, वाकई बहुत प्यारी हैं अरीन
बॉलीवुड और साउथ की सुपरहिट हीरोइन असिन अब फिल्मों में नज़र नहीं आ रही हैं। उन्होंने दो वर्षों पहले राहुल शर्मा से शादी की और एक वर्ष पहले उन्हें एक बेबी गर्ल हुई थी। असिन और राहुल ने अपनी बेटी का नाम अरीन शर्मा रखा था। लेकिन आजतक उन्होंने अपनी बेटी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी। 
 
असिन सोशल मीडिया पर वैसे भी ज़्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने पिछ्ली पोस्ट श्रीदेवी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए डाली थी। वहीं उससे पहले उनकी पोस्ट उनकी बेटी के जन्म की थी। अब एक वर्ष बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फिर अपनी बेटी को लेकर पोस्ट डाली है। पहली बार उन्होंने अपनी बेटी के पिक्चर्स शेयर किए हैं जो वाकई बहुत खूबसूरत है। 
 
असिन ने अपनी बेटी अरीन के जन्मदिन पर पोस्ट डाली और कैप्शन लिखा हैप्पी फर्स्ट बर्थडे अरीन। इसमें उनकी खूबसूरत प्यारी बिटिया नज़र आ रही हैं। साथ ही असिन के हसबैंड राहुल भी बेटी के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। 
 
 
असिन के अलावा उनके फैन क्लब की ओर से भी अरीन शर्मा की बर्थडे पिक्चर्स सामने आई हैं। साथ ही असिन ने अपने स्टोरी पर भी कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं। 

webdunia


webdunia


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करवा चौथ स्पेशल जोक्स