Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुनील शेट्टी को केएल राहुल ने दिया जन्मदिन पर खास गिफ्ट, यूजर्स बोले- रिश्ता पक्का समझें?

हमें फॉलो करें सुनील शेट्टी को केएल राहुल ने दिया जन्मदिन पर खास गिफ्ट, यूजर्स बोले- रिश्ता पक्का समझें?
, शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (16:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों कई बार साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी अथिया और राहुल के बीच स्पेशल बॉन्ड नजर आता रहता है।

 
हाल ही में केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ग्राउंड लॉर्ड्स पर शतक लगाया। केएल राहुल के शतक लगाने पर अथिया ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। यही नहीं अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी एक वीडियो शेयर कर केएल राहुल की तारीफ की है। 
 
इस वीडियो में केएल राहुल शतक लगाने के बाद लोगों का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे है। वीडियो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, 'क्रिकेट के मक्का में 100, बधाई और आशीर्वाद बाबा। शुक्रिया मेरे बर्थडे गिफ्ट के लिए।'
 
सुनील शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तो रिश्ता पक्का समझें?' 
 
एक यूजर ने लिखा, ससुर जी खुश। एक अन्य ने लिखा, दामाद जी ने लगाया शतक। वहीं एक और यूजर ने लिखा, दामाद हो तो ऐसा।
 
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। अथिया शेट्टी राहुल के साथ इस समय इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19th August world photography day- भारत के 5 बेस्ट फोटोजेनिक प्लेसेस