Publish Date: Fri, 11 Jun 2021 (16:34 IST)
Updated Date: Fri, 11 Jun 2021 (16:36 IST)
अविका गोर छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अविका को बालिका वधू और ससुराल सिमर का जैसे शोज से जबरदस्त पहचान मिली है। अविका इन दिनों 3 फेयरनेस क्रीमों के एड ठुकरा कर चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने इन एड को ठुकरा कर सुंदरता पर अपनी बात रखी है।
खबरों के अनुसार अविका गोर को फेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इस विज्ञापन को करने से मना कर दिया। इसके पीछे उनका कहना है कि क्रीम बनाने वाली कंपनियों का मानना है कि गोरेपन का मतलब सुंदरता है लेकिन ऐसा नहीं है। वह इस बात से सहमत नहीं है।
अविका का कहना है कि समाज में किसी के साथ रंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, मैं इस सोच को बदलना चाहती हूं। मुझे विज्ञापन से मिलने वाले पैसों की चिंता नहीं है। ऐसी चीजें समाज पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए मैंने इन विज्ञापनों को करने से मना कर दिया है।
बता दें कि अविका गौर को बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने इस शो में सीधी सादी आनंदी का किरदार निभाया था। वहीं सोशल मीडिया पर अविका गौर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। वह हाल में ही वह म्यूजिक वीडियो 'दिल को मेरे' में नजर आई थीं।