sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस हीरो के चक्कर में बर्बाद हुआ था आयशा जुल्का का करियर!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ayesha Jhulka Birthday

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 28 जुलाई 2025 (12:48 IST)
28 जुलाई 1972 को जन्मी आयशा जुल्का ने एक तेलुगु फिल्म करने के बाद सलमान खान के साथ 'कुर्बान' (1990) नामक फिल्म के जरिये बॉलीवुड में कदम रखा और देखते ही देखते छा गईं। वे तेजी से आगे बढ़ी और उस दौर के स्टार कलाकारों के साथ काम किया। 
 
कुर्बान बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, उसके बाद आयशा ने अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी 'खिलाड़ी' (1992) जैसी सुपरहिट फिल्म दी। इसी वर्ष उनकी एक ओर बेहतरीन फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' रिलीज हुई जिसमें आयशा की जोड़ी आमिर खान के साथ थी। 
 
webdunia
यह फिल्म भले ही बहुत ज्यादा हिट नहीं रही हो, लेकिन अपने कंटेंट और संगीत के कारण आज भी याद की जाती है। आयशा पर फिल्माया गया गीत 'पहला नशा' आज भी लोगों को याद है। 
 
इसके बाद भी आयशा का सफल दौर जारी रहा। मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'मेहरबान' (1993) और 'दलाल' (1993), अजय देवगन के साथ 'संग्राम' (1993), अक्षय-सुनील के साथ 'वक्त हमारा है (1993) जैसी सफल फिल्में दी। 
 
webdunia
लगा कि आयशा बॉलीवुड में सफल और लंबी पारी खेलेंगी पर ऐसा नहीं हो पाया। 1997 के बाद उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई। कहा जाता है कि आयशा ने ही करियर पर ध्यान देना बंद कर दिया। 
 
उस वक्त चर्चा थी कि आयशा का रोमांस अरमान कोहली के साथ चल रहा है। अरमान के साथ 'मोहब्बत' के चक्कर में आयशा ने फिल्मी करियर पर सोचना बंद कर दिया। अरमान के साथ जब ब्रेक-अप हुआ तब तक देर हो चुकी थी। अक्षय कुमार के साथ भी आयशा का नाम जुड़ा। दोनों ने खिलाड़ी, बारूद, वक्त हमारा है जैसी 5 फिल्में साथ कीं। 
 
2003 में आयशा ने समीर वाशी के साथ शादी कर ली जो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। आयशा भी बिजनेस संभालती हैं। फिल्मों में भी कभी-कभी नजर आती हैं। 2018 में रिलीज 'जीनियस' में वे आखिरी बार बड़े परदे पर दिखाई दी थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

या तो मरूंगा.. या मारूंगा, वॉर 2 के ट्रेलर रिलीज के बाद वायरल हुई इंडिया फर्स्ट शपथ