Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'वांटेड गर्ल' आयशा टाकिया ने पति संग शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- अपना चेहरा क्यों खराब किया...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Wanted Girl
, मंगलवार, 28 जून 2022 (16:08 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आ‍यशा टाकिया ने काफी कम समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली थी। लेकिन अब वह बड़े पर्दे से लगभग गायब हो गई हैं। आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 
हाल ही में आयशा टाकिया ने अपने पति अबु फरहान आजमी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि यह वही क्यूट एक्ट्रेस हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में आयशा कैमरा के सामने पोज देती दिख रही हैं। वहीं उनके पति मोबाइल चलाने में बिजी हैं।
 
आयशा टाकिया की इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने सर्जरी करवा कर अपना चेहरा क्यों खराब किया। आप तो पहले से ही ब्यूटीफुल थीं।' एक अन्य ने लिखा, 'मैम आपने सर्जरी से अपना चेहरा खराब कर लिया है।'
 
आयशा टाकिया ने साल 2004 में फिल्म 'टारजन द वंडर कार' से डेब्यू किया था। आयशाको कई बार अपनी फेशियल सर्जरी की वजह से ट्रोलिंग झेलना पड़ती है। एक्ट्रेस ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हुए फैंस, लग रहीं पहले से भी हॉट