Publish Date: Tue, 28 Jun 2022 (14:29 IST)
Updated Date: Tue, 28 Jun 2022 (14:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी ग्लैमरस और बिकिनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में हैं। मृणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के साथ लगातार अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में मृणाल ने कुछ तस्वीरों की सीरीज पोस्ट की, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कमाल लग रही हैं।
मृणाल ने अपनी एक बिकिनी तस्वीर भी शेयर की है। अपने संजीदा लुक के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मृणाल का ये हॉट लुक देखकर फैंस शॉक्ड हो गए हैं। इस तस्वीर में वह पिंक कलर की बिकिनी पहने दिख रही हैं।
मृणाल शीशे के सामने सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनका टोन्ड फिगर दिख रहा है। तस्वीरें शेयर कर मृणाल ने बताया कि कैसे मिड नाइट क्रेविंग्स पर काबू पाकर फैबुलस एब्स पाए जा सकते हैं। मृणाल ने लिखा, कैसे पाएं मिडनाइट क्रेविंग्स पर काबू? अपना फोन अनलॉक करें> फोटोज में जाएं> वर्क आउट के बाद की फोटोज देखें> बेड पर जाएं> गुड नाइट!!
मृणाल ठाकुर की इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उड़ा दी ना नींद सब लड़कों की।' एक अन्य ने लिखा, 'कपड़े चोरी हो गए हैं क्या।'
मृणाल ठाकुर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी। मृणाल ठाकुर आखिरी बार वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस की एक्टिंग को इसमें काफी पसंद किया गया था।