Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
, बुधवार, 3 नवंबर 2021 (17:34 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। इसके साथ ही उनकी कई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में आयुष्मान ने 'डॉक्टर जी' के रिलीज डेट का ऐलान किया था।

 
अब आयुष्मना खुराना ने अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का टीजर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा की है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ वाणी कपूर नजर आने वाली हैं। 
 
इस टीजर में आयुष्मान वाणी कपूर को किस करते नजर आते हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, ये आशिकी कुछ अलग है, ट्रेलर आउट ऑन 8 नवंबर और 10 दिसंबर को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए।
 
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक एथलीट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सारा अली खान को लगता था उनकी मां अमृता सिंह चलाती हैं पोर्न साइट, पिता देते हैं गाली