Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का गाना 'माफी' रिलीज

हमें फॉलो करें आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का गाना 'माफी' रिलीज
, शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (18:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की लेकर चर्चा में है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ थश, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब इस फिल्म का गाना माफी रिलीज कर दिया गया है। 
 
माफ़ी गाना में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर दोनों का दिल टूट गया है। आयुष्मान, वाणी से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को आयुष्मान खुराना ने गाया है।
 
गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर ने किया है। यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अवधेश मिश्रा की फिल्म 'बाबुल' का फर्स्ट लुक रिलीज