Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाजीराव मस्तानी से टकराना नहीं चाहते थे शाहरुख खान

Advertiesment
बाजीराव मस्तानी
पिछले वर्ष बाजीराव मस्तानी और दिलवाले एक ही दिन प्रदर्शित हुई थी, जिसमें किंग खान को मात खानी पड़ी थी। रणवीर सिंह जैसे नए नवेले सितारे ने शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' को मात दे दी थी। इससे शाहरुख बेहद आहत हुए थे। 
शाहरुख ने हाल ही में खुलासा किया है कि वे इस टकराव को नहीं चाहते थे। उन्होंने संजय लीला भंसाली और इरोस से जाकर कहा कि वे अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को आगे बढ़ा लें, लेकिन शाहरुख की बात को नहीं माना गया। 
 
इसके बाद शाहरुख ने अपनी फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी से भी एक नहीं बल्कि दस बार कहा कि 'दिलवाले' को आगे बढ़ा दिया जाए लेकिन वे भी नहीं माने। आखिरकार टक्कर हो गई और शाहरुख बाजी हार गए। 
 
वैसे 'दिलवाले' के निर्माता शाहरुख खान थे। वे चाहते तो ये फैसला कर सकते थे। न जाने क्यों उन्होंने रोहित को यह फैसला लेने के लिए कहा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुल्तान के दो दिन पहले 'दंगल' का पोस्टर... आमिर ने खोला राज