Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'बिग बॉस 16' में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी नुसरत जहां!

हमें फॉलो करें 'बिग बॉस 16' में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी नुसरत जहां!
, शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (11:24 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। वहीं अब शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। फैसल शेख, शिविन नारंग, ट्विंकल कपूर के नाम की चर्चा इन दिनों जोरों पर चल रही हैं। 

 
वहीं अब खबर आ रही है कि बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां भी बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने नुसरत को अप्रोच किया है। इस शो में नुसरत ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती नजर आ सकती हैं। 
 
नुसरत जहां अपनी खूबसूरती को लेकर जितना सुर्खियों में रहती हैं उतनी ही लाइमलाइट में उनकी पर्सनल लाइफ भी रहती है। बीते दिनों नुसरत ने निखिल जैन संग अपनी शादी को अवैध करार दे दिया था। इसके बाद वह एक बच्चे की मां बनी थीं। नुसरत इन दिनों बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता संग रिलेशनशिप में हैं।
 
बिग बॉस अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू हो रहा है। शो में नई कंट्रोवर्सी क्रिएट करने के लिए मेकर्स हर बार कुछ नया और इंटरेस्टिंग करते हैं। इस बार शो में क्या खास होगा, यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शक्ति कपूर के बारे में 30 रोचक जानकारियां