Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Advertiesment
Bengali TV Actress Passes Away
Photo - Twitter
बंगाली टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे का शव कोलकाता स्थित उनके फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय अभिनेत्री की मौत प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।

 
खबरों के अनुसार पल्लवी का शव फ्लैट में छत के पंखे से लटक रहा था। उन्हें बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया। 
 
पल्लवी के अचानक निधन से उनके साथी और को-स्टार सदमे में हैं। वह बंगाली टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस थीं। पल्लवी ने टेलीविजन धारावाहिक रेशम झांपी के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई थीं। वह 'अमी सिराजेर बेगम' का हिस्सा बनीं जिसमें उन्होंने सीन बनर्जी के साथ काम किया। 
 
पल्लवी डे इन दिनों 'मोन माने ना' नामक सीरियल में लीड रोल निभा रही थीं। इसमें सैम भट्टाचार्य लीड मेल रोल में हैं जबकि अभिनेत्री अंजना बसु शो में निगेटिव किरदार निभा रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवेक अग्निहोत्री बोले- द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं, मिशन है